Magazine

इंदौर में हुआ संयुक्त किसान मोर्चे का मध्यप्रदेश राज्य सम्मेलन

इंदौर में हुआ संयुक्त किसान मोर्चे का मध्यप्रदेश राज्य सम्मेलन

देश के सभी प्रमुख किसान संगठनों सहित करीब 550 से अधिककिसान संगठनों के साझे मंच संयुक्त किसान मोर्चा का मध्य प्रदेश राज्य स्तरीयसम्मेलन02 अक्टूबर को इंदौर के  गांधी हॉल में संपन्न हुआ। सम्मेलन में प्रदेश भर से 35 से ज्यादा जिलों के 30 किसान संगठनों के सैकड़ों प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस सम्मेलन कोराष्ट्रीय नेतृत्वकी ओर से अखिल भारतीय किसान सभा (अजय भवन) के महासचिव राजेंद्र क्षीरसागर, अखिल भारतीय किसान महासभा के नेता पुरुषोत्तम शर्मा तथा अखिल भारतीय किसान सभा के संयुक्त सचिव बादल सरोज ने संबोधित किया।

क्षीरसागर एवं शर्मा ने मोदी सरकार की खेती और किसानी से दुश्मनी बरतने वाली नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि जितनी भी नीतियाँ बनाई जा रही हैं उनका मकसद खेती को बर्बाद करना तथा किसान को तबाह करना है । रबी फसल केघोषित हास्यास्पद एमएसपी को जख्मों पर नमक छिड़कने की हरकत बताते हुए किसान नेताओं ने कहा कि यदि भाजपा राज में किसान हमले के निशाने पर हैं तो वह प्रतिरोध के मोर्चे पर भी डटा है ।तीन कृषि कानूनों को वापस कराने की लड़ाई जीत चुका है अब बाकी नीतियों तथा देश घाटी व्यापार समझौतों के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई ;लड़ने की तैयारी कर रहा है।

इसी क्रम में सम्मेलन ने 09 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में एमएसपी की घोषित दरों के विरोध में प्रदर्शन करने तथा 26 नवंबर को देश भर के किसानों के साथ जिलों एवं तहसीलों पर विरोध कार्यवाहियां करने का आव्हान किया ।इसकी तैयारी के लिए गांव-गांव में किसान पंचायतें की जायेंगी।

अखिल भारतीय किसान सभा के संयुक्त सचिव बादल सरोज ने कहा कि देश के किसानों के संगठनों का समूह, सच्चे अर्थों में संयुक्त, व्यापक और जुझारू किसानों का मोर्चा है। मध्यप्रदेश में संयुक्त किसान मोर्चे के संघर्षों को गिनाते हुए उन्होंने कहा किएमएसपी, जमीन की लूट, बिजली का निजीकरण,कर्ज मुक्ति, किसानों को सब्सिडी, किसान पेंशन, आवारा पशु सहित सैकड़ों देश, प्रदेश के मुद्दों के साथस्थानीय संघर्षों में भी साझेदारी बढानी होगी । छोटी से छोटी लड़ाई में एक दुसरे का साथ देना होगा।

पिछले 6 वर्षों में मध्यप्रदेश में संयुक्त किसान मोर्चे की कार्यशैली को एक मॉडल बताते हुए उन्होंने कहा कि यह इसलिए संभव हुआ क्योंकि संगठनों की स्वतंत्रता का आदर, बिना उनका आकार या ताकत देखे उनका बराबरी से सम्मान और सर्वसम्मति सेनिर्णय लेने की प्रक्रिया अपनाई गयी।भविष्य में इसे और मजबूत करने के लिएइसकेसांगठनिक ढांचे की दुरुस्ती और कसावट के बारे में भी नेतृत्व में बनी समझदारी को रखा और कहा कि समन्वय को समावेशी और प्रतिनिधित्व पूर्ण किया जाएगा।

करीब चार घंटे तक चले इस सम्मेलन की अध्यक्षता अशोक तिवारी, अनिल यादव, मनीष श्रीवास्तव, देवेन्द्र सिंह चौहान,शिव सिंह,जनक राठौर आदि ने की। संचालन रामस्वरूप मंत्री एवं अखिलेश यादव ने किया। आभार प्रदर्शन रुद्र पाल यादव ने किया।

सम्मेलन में संघर्ष के मुद्दों को सूत्रबद्ध करने वाला मुख्य प्रस्ताव अरुण चौहान ने रखा। जिसका समर्थन शैलेंद्र सिंह ने किया। एक अन्य प्रस्ताव मध्यप्रदेश में नाभिकीय ऊर्जा के संयंत्रों के लगाने की बाढ़ से लाने के खिलाफ भी रखा गया । इसे सज्जे चंद्रवंशी ने रखा और इन्द्रजीत सिंह ने इसका समर्थन किया ।

सम्मेलन का स्वागत भाषण भारतीय किसान मजदूर सेवा के अध्यक्ष बबलू यादव ने दिया। सम्मेलन का संचालन रामस्वरूप मंत्री ने किया, जबकि रुद्रपाल यादव ने आभार प्रदर्शन किया।सम्मेलन का स्वागत भाषण भारतीय किसान मजदूर सेवा के अध्यक्ष बबलू यादव ने दिया। सम्मेलन का संचालन रामस्वरूप मंत्री ने किया, जबकि रुद्रपाल यादव ने आभार प्रदर्शन किया।

अन्य किसान संगठनों को भी संयुक्त किसान मोर्चे में जोड़ने, मोर्चे का दायरा बढ़ाने और जहां भी किसान संघर्षरत है उनके आंदोलन का समर्थन करने का भी संकल्प पारित किया गया। बंद शक्कर कारखानों को चलाने के संघर्ष का भी समर्थन किया गया।पीढ़ियों से काबिज किसानों की शासकीय जमीन से बेदखली नहीं की जाए। उन्हें जमीन के पट्टे दिए जाएं , यह मांग भी सम्मेलन में पुरजोर तरीके से उठाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *